संजय दत्त ने इंटीमेट सीन से किया मना

संजय दत्त ने इंटीमेट सीन से किया मना

संजय दत्त ने इंटीमेट सीन से किया मना

मुंबई । बॉलीवुड के 'बाबा' यानी संजय दत्त अपनी बेबाकी और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन 90 के दशक में एक ऐसा मौका आया था जब संजय दत्त ने अपनी को-स्टार के साथ इंटीमेट सीन फिल्माने से साफ मना कर दिया था। यह मामला इतना बढ़ गया था कि डायरेक्टर महेश भट्ट और संजय दत्त के बीच तीखी बहस हो गई थी।

यह दिलचस्प किस्सा साल 1991 में आई सुपरहिट फिल्म 'सड़क' की शूटिंग के दौरान का है। फिल्म में संजय दत्त के अपोजिट महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट लीड रोल में थीं। फिल्म की डिमांड के अनुसार, दोनों के बीच एक किसिंग सीन फिल्माया जाना था।

पूजा भट्ट ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट 'द पूजा भट्ट शो' में इस घटना को याद करते हुए बताया कि उस वक्त वह महज 19 साल की थीं और संजय दत्त अपने 30s में थे। संजय दत्त, पूजा को अपनी छोटी बहन की तरह मानते थे, इसलिए वह उनके साथ रोमांटिक होने में काफी असहज महसूस कर रहे थे।

जब संजय दत्त ने सीन करने से मना किया, तो उन्होंने तर्क दिया कि उन्होंने पूजा को बचपन से देखा है और वह उन्हें किस नहीं कर सकते। संजय की यह बात सुनकर डायरेक्टर महेश भट्ट भड़क गए। पूजा के अनुसार, उनके पिता ने संजय को टोकते हुए कहा-

'यह पूरी तरह से पाखंड (Hypocrisy) है। अगर तुम पूजा को किस नहीं कर सकते क्योंकि तुम उसे जानते हो, तो तुम्हें पर्दे पर किसी और की बेटी को भी किस करने का कोई हक नहीं है।'