गर्मी बढ़ते ही शहर में बढ़ी बिजली ट्रिपिंग, हर घंटे गुल हो रही सप्लाई

गर्मी बढ़ते ही शहर में बढ़ी बिजली ट्रिपिंग, हर घंटे गुल हो रही सप्लाई

गर्मी बढ़ते ही शहर में बढ़ी बिजली ट्रिपिंग, हर घंटे गुल हो रही सप्लाई

रायपुर: गर्मी बढ़ते ही राजधानी रायपुर में बिजली ट्रिपिंग बढ़ने लगी है। शहर के कई इलाकों में हर घंटे बिजली कटने की शिकायतें सामने आ रही हैं। 24 घंटे में लगातार चार से पांच घंटे तक भी स्थिर बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। सुबह से बिजली के आने-जाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहता है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।

गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। एसी, कूलर, पंखे और पानी के मोटर पंपों के उपयोग में तेजी आने से विद्युत खपत बढ़कर करीब 300 मेगावाट के आसपास पहुंच गई है। ग्रिड और ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है, जिससे बार-बार ट्रिपिंग और फ्यूज उड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में हल्की हवा या तकनीकी गड़बड़ी होते ही सप्लाई प्रभावित हो जाती है।