संजू ने 2024 में विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में बनायी खास पहचान

संजू ने 2024 में विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में बनायी खास पहचान

संजू ने 2024 में विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में बनायी खास पहचान

नयी दिल्ली । भारतीय विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी दमदार बल्लेबाजी और लगातार शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वर्ष 2024 में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी के रूप में संजू सैमसन ने क्रिकेट जगत में एक खास पहचान बनाई है। बीते वर्ष भारतीय क्रिकेट में कई ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिले जो कि यादगार बन गए। संजू ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तरीय मैचों में दबाव के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन कर भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में जगह बना ली है।