सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी 17 अक्टूबर से
सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी 17 अक्टूबर से
नयी दिल्ली । देश के छह शहरों में 17 अक्टूबर से 12 नवंबर तक सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी 2024 का आयोजन किया जाएगा। घरेलू टी20 क्रिकेट प्रतियोगिताओं में से एक इस लीग के मैच छह शहरों सूरत, वडोदरा, मुंबई, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम और लखनऊ में खेले जाएंगे। इस लीग का यह 16वां संस्करण है और इसमें 37 टीमें शिरकत करेंगी।







