2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में हाई कोर्ट के फैसले पर रोक…
2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में हाई कोर्ट के फैसले पर रोक…
मुंबई। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर विचार करते हुए 2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। पिछले दिनों हाई कोर्ट ने सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया था। महाराष्ट्र सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सुनवाई की और हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि हाई कोर्ट का आदेश आने के बाद जेल से छूट चुके आरोपियों को अभी फिर से जेल में नहीं डाला जाएगा।







