MP से बॉलीवुड तक इन सितारों का सफर

MP से बॉलीवुड तक इन सितारों का सफर

MP से बॉलीवुड तक इन सितारों का सफर

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है। इस मिट्टी ने सिर्फ इतिहास और संस्कृति ही नहीं, बल्कि मनोरंजन की दुनिया को भी कई बड़े नाम दिए हैं। संगीत की दुनिया में किशोर कुमार और लता मंगेशकर से लेकर एक्टिंग में सलमान खान, जया बच्चन, आशुतोष राणा और कार्तिक आर्यन तक, ऐसे कई कलाकार हैं जिनका जन्म, पढ़ाई या परिवार किसी न किसी रूप में मध्य प्रदेश से जुड़ा रहा है।

इस लिस्ट में कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्होंने छोटे शहरों से निकलकर मुंबई तक का सफर तय किया। इन्होंने अपनी मेहनत से पहचान बनाई। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिनके करियर में मध्य प्रदेश की मिट्टी का भी हिस्सा रहा है।

किशोर कुमार: खंडवा से निकली वह आवाज, जो आज भी गूंजती है

हिंदी सिनेमा के सबसे फेमस प्लेबैक सिंगर्स में शामिल किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। उनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था। किशोर कुमार सिर्फ गायक ही नहीं थे। उन्होंने एक्टर, राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम किया। हिंदी के अलावा उन्होंने कई दूसरी भाषाओं के सिनेमा में भी अपनी आवाज दी है।

आज भी उनके गाने कई पीढ़ियों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं, खंडवा में उनका नाम शहर की पहचान से भी जुड़ा हुआ है।