दर्दनाक है बॉलीवुड के इस खूंखार विलेन की कहानी
दर्दनाक है बॉलीवुड के इस खूंखार विलेन की कहानी
मुंबई । सफलता आसमान में उड़ती पतंग की तरह होती है, ऊंची जरूर उड़ती है, लेकिन एक न एक दिन नीचे आ ही जाती है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई कहानियां हैं, जहां सितारे शोहरत की ऊंचाइयों तक पहुंचे, लेकिन अंत बेहद दर्दनाक हुआ। 90 के दशक के मशहूर विलेन महेश आनंद की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। 80 और 90 के दशक में कई विलेन आए और गए, लेकिन महेश आनंद की पर्सनैलिटी, हाइट और खौफनाक लुक्स ने उन्हें अलग पहचान दी। मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट मिला। अमिताभ बच्चन, गोविंदा और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स के साथ काम किया। एक्टर के शुरुआती रोल छोटे थे, लेकिन शहंशाह ने उन्हें स्टार बना दिया। अमिताभ के साथ उनकी केमिस्ट्री इतनी जम गई कि इसके बाद वह कई फिल्मों में लगातार खलनायक बने रहे। करीब 300 फिल्मों में काम करके उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाई।







