आखिरी ओवर का रोमांच जब जीता साउथ अफ्रीका, किस्मत से हारा अफगानिस्तान
आखिरी ओवर का रोमांच जब जीता साउथ अफ्रीका, किस्मत से हारा अफगानिस्तान
नई दिल्ली । टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के इतिहास का सबसे सांसें रोक देने वाला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (SA vs AFG Highlights) में खेला गया। साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच हुआ यह मैच किसी फिल्म के क्लाइमेक्स से कम नहीं था। पूरे मैच में कांटे की टक्कर रही, लेकिन अंत में 'दो-दो सुपर ओवर' के ड्रामे के बाद साउथ अफ्रीका ने बाजी मार ली।
अफगानिस्तान ने अपनी जांबाज बल्लेबाजी से करोड़ों फैंस का दिल जीता, लेकिन किस्मत और अंतिम पलों के दबाव ने उनसे जीत छीन ली।
मैच का लेखा-जोखा: बराबरी की जंग
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रयान रिकेलटन (अर्धशतक) और क्विंटन डी कॉक (अर्धशतक) की 114 रनों की तूफानी साझेदारी की बदौलत 187 रन बनाए। जवाब में, अफगानिस्तान ने जबरदस्त पलटवार किया, लेकिन 19.4 ओवर में उनकी पूरी टीम 187 रन पर सिमट गई और मैच टाई होकर सुपर ओवर में पहुंच गया।
सुपर ओवर का रोमांच: टाइमलाइन के साथ समझें
पहला सुपर ओवर: जब स्कोर फिर बराबर हुआ
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी: अजमतुल्लाह और गुरबाज ने मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। अजमत के एक छक्के और दो चौकों की मदद से अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी: 18 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटीज टीम संघर्ष कर रही थी, लेकिन आखिरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने गगनचुंबी छक्का जड़कर स्कोर बराबर (17-17) कर दिया। मैच दूसरे सुपर ओवर में चला गया।
दूसरा सुपर ओवर: मिलर का प्रहार और महाराज की फिरकी
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी (23 रन): इस बार किलर मिलर (डेविड मिलर) का तूफान आया। उन्होंने लगातार दो छक्के जड़कर साउथ अफ्रीका का स्कोर 23 रन तक पहुंचा दिया। अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 रन चाहिए थे।
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी
दूसरी गेंद: केशव महाराज ने अनुभवी मोहम्मद नबी को शून्य पर आउट कर अफगानिस्तान को बड़ा झटका दिया।
तीसरी से पांचवीं गेंद: रहमानुल्लाह गुरबाज ने हार नहीं मानी और छक्कों की हैट्रिक लगाकर मैच को पूरी तरह अफगानिस्तान की झोली में डाल दिया।
आखिरी गेंद का रोमांच: आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 रन चाहिए थे (वाइड के बाद 5 रन)। पूरा स्टेडियम शोर से गूंज रहा था, लेकिन गुरबाज मिलर को कैच थमा बैठे और अफगानिस्तान यह ऐतिहासिक मैच महज चंद रनों से हार गया।







