ट्रम्प ने एयरलाइन के कार्यकारी अधिकारी को संघीय विमानन एजेंसी का प्रमुख नियुक्त किया
ट्रम्प ने एयरलाइन के कार्यकारी अधिकारी को संघीय विमानन एजेंसी का प्रमुख नियुक्त किया
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को रिपब्लिक एयरवेज के कार्यकारी अधिकारी ब्रायन बेडफोर्ड को ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और यात्री विमान के बीच हुई टक्कर के बाद संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) का नेतृत्व करने के लिए नामित करने की घोषणा की। श्री ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा, “ब्रायन विमानन और कार्यकारी नेतृत्व में तीन दशकों से अधिक का अनुभव लेकर इस महत्वपूर्ण पद पर आए हैं।”







