रायपुर में हेरोइन बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में हेरोइन बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में हेरोइन बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।  राजधानी रायपुर में हेरोइन बेचने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी पंजाब का रहने वाला है, जो पंजाब से हेरोइन मंगवाकर छत्तीसगढ़ में बेचता था। वहीं, दूसरा आरोपी यहीं रायपुर का रहने वाला है।

16 जनवरी को सूचना के बाद पुलिस आमानाका इलाके में पहुंची थी। जहां दोनों तस्कर चाय दुकान के पास ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से कुल 25.27 ग्राम हेरोइन मिली है। जिसकी कीमत 2 लाख 67 हजार 700 रुपए है।

16 जनवरी 2026 को थाना आमानाका को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया बायपास बिलासपुर रोड स्थित वीर सिंह चाय ठेला के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बाइक के साथ खड़े हैं। उनके पास अवैध मादक पदार्थ है।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर मौके पर दबिश दी और आरोपियों की घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पंजाब के तस्कर हरभजन सिंह को पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

    राकेश कुमार (42 वर्ष), निवासी फिरोजपुर, पंजाब
    हरभजन सिंह (40 वर्ष), निवासी कबीर नगर, रायपुर

2 लाख 67 हजार की हेरोइन बरामद

तलाशी के दौरान राकेश कुमार के पास से 15.32 ग्राम और हरभजन सिंग के पास से 9.95 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। कुल जप्त हेरोइन की मात्रा 25.27 ग्राम है। हेरोइन की कीमत पुलिस द्वारा 2 लाख 67 हजार 700 रुपए बताई जा रही है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बाइक भी जब्त की है।

आरोपियों की गिरफ्तार पर रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि हेरोइन सप्लाई करने वाले आरोपी राकेश कुमार और हरभजन सिंग को पकड़ा है। आरोपियों से हेरोइन बरामद किया गया है। आपरेशन निश्चय के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।