रोमांचक मुकाबले में राजस्थान से एक रन से हारा उत्तर प्रदेश
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान से एक रन से हारा उत्तर प्रदेश
पुणे । प्रिया वर्मा की घातक गेंदबाजी के बावजूद उत्तर प्रदेश की अंडर 15 बालिका टीम राजस्थान से एक बेहद रोमांचक मुकाबले में मात्र एक रन से हार गयी। एमसीए ग्राउंड पर शनिवार को खेले गये मैच में राजस्थान ने पहले खेलते हुये 151 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में यूपी की लड़कियां 150 रनो पर ढेर हो गयीं। यूपी के लिए पहले विकेट पर आफरीन शमीम और आन्या उपाध्याय के बीच 74 रनों की साझेदारी हुई थी। लेकिन उसके बाद यूपी की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई।







