वरुण धवन ने करीबी के निधन पर इंटरनेट पर शेयर किया इमोशनल वीडियो
वरुण धवन ने करीबी के निधन पर इंटरनेट पर शेयर किया इमोशनल वीडियो
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के ट्रेलर को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। इसी बीच वरुण की निजी जिंदगी से एक दुखद खबर सामने आई है। उनके परिवार के बेहद करीब रहे पेट डॉग एंजल का हाल ही में निधन हो गया है। इस नुकसान से वरुण और उनकी पत्नी नताशा दलाल गहरे सदमे में हैं। वरुण धवन ने अपने पेट डॉग के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने एक भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें एंजल के साथ बिताए गए कई खूबसूरत पल और तस्वीरें शामिल हैं। वीडियो में उनकी पत्नी नताशा दलाल भी नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ वरुण ने लिखा, “RIP एंजल। आज स्वर्ग को एक और फरिश्ता मिल गया। एक शानदार पपी और जोई की बेहतरीन बहन बनने के लिए धन्यवाद। हम तुम्हें बहुत मिस करेंगे। फिर मिलेंगे।”







