राज्य स्तरीय नारी प्रतिभा सम्मान में रायपुर की महिला शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान एवं नव निर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ

राज्य स्तरीय नारी प्रतिभा सम्मान में रायपुर की महिला शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान एवं नव निर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ

राज्य स्तरीय नारी प्रतिभा सम्मान में रायपुर की महिला शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान एवं नव निर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ
रायपुर । राज्य भर से पधारें 101नारी शक्तियों को मुख्य अतिथि डां चरणदास महंत एवं विशिष्ट अतिथियों ने किया सम्मानित। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन एवं छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब, जांजगीर-चांपा के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय नारी प्रतिभा सम्मान एवं नव निर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह 2024 का आयोजन डीबी तनिष्का परिसर में हुआ। आयोजित समारोह के मुख्म अतिथि माननीय डॉ. चरणदास महत, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा विधायक माननीय व्यास नारायण कश्यप, अकलतरा विधायक माननीय राघवेंद्र सिंह , पामगढ़ विधायक माननीय शेषराज हरवंश, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब माननीय कुलवंत सिंह सलूजा रायपुर की पत्रकार सुश्री धानी पटेल नगरपालिका अध्यक्ष चांपा जय थवाईत, नपाध्यक्ष जांजगीर-नैला गढ़वाल तथा अन्यान्य अतिथि मंचस्थ थे। इस अवसर पर मुख्यतः ठाकूर गुलजार सिंह, राघवेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत, सुरेश पैगवार, पुर्व। नपाध्यक्ष चांपा राजेश अग्रवाल, उद्योगपति धीरेन्द्र वाजपेयी, ब्लाक कांग्रेस  पार्षद नागेन्द्र गुप्ता,चंद्र देवांगन विशेष रूप से मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम सिमरन कौर के सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ। आदरणीय महंत जी एवं विधायकों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का उनके उल्लेखनीय  कार्यों के लिए उन्हें नारी प्रतिभा सम्मान से नवाज़ा गया। शिक्षा के क्षेत्र में, चिकित्सा, सामाजिक साहित्यिक, वन विभाग, पुलिस विभाग, संगीत के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान पकड़ रखने वाली महिलाओं का चयन  छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन एवं छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब, जांजगीर-चांपा के चयन समिति द्वारा किया गया। 101 महिलाओं को नारी प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया। राजधानी रायपुर   की महिला शिक्षिकाओं का चयन  हुआ। श्रीमती तस्कीन खान, श्रीमती सुनीला फ्रेंकलिन, श्रीमती सावित्री साहू, श्रीमती तजीन सिद्दीकी,   श्रीमती चंचल शुक्ला, श्रीमती मधुकांता टांक, श्रीमती रूबीना बेगम, श्रीमती शिप्रा बेग  को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। नारी केवल परिवार की धुरी नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं डॉ चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की सराहना करते हुए कहा। मुख्य अतिथि माननीय डॉ. चरणदास महंत ने अपने वक्तव्य में नारी की महत्ता और उसकी सामर्थ्य का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही नारी शक्ति का सम्मान रहा है। नारी शक्ति स्वरूपा है आज की नारी शिक्षा, विज्ञान, कला, राजनीति हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार की बुरी नहीं हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज के हर Extract सहित राजनीतिक  क्षेत्र में भी अपनी जगह बनाएं।