यश ने शुरू किया मुंबई में सीता स्वयंवर का सीक्वेंस
यश ने शुरू किया मुंबई में सीता स्वयंवर का सीक्वेंस
मुंबई । नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायणम्’ फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग जोरों पर चल ही है। यश पिछले कुछ दिनों से मुंबई में बनाए गए विशाल सेट पर शूटिंग कर रहे हैं। अब फिल्म की यूनिट इस सप्ताह कहानी के एक अहम मोड़ पर पहुंच गई है।
रोमांचक अंदाज में पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं
फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार टीम सीता के भव्य स्वयंवर सीक्वेंस की शूटिंग कर रही है, जो महाकाव्य का एक बड़ा टर्निंग पाइंट माना जाता है। निर्देशक इस दृश्य को पर्दे पर बेहद भव्य और रोमांचक अंदाज में पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
सैकड़ों जूनियर आर्टिस्ट सेट पर मौजूद
गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में चल रही शूटिंग में मिथिला साम्राज्य को दर्शाने वाला एक विशाल सेट तैयार किया है, जिसमें बड़े-बड़े महलनुमा आंगन, शाही बालकनी और फूलों से सजे पारंपरिक डिजाइन बनाए गए हैं। सैकड़ों जूनियर आर्टिस्ट सेट पर मौजूद हैं।
आकर्षण हैं- रावण शिव धनुष उठाने की कोशिश करता है
सबसे खास आकर्षण यश हैं, जिनके साथ वह दृश्य फिल्माया जा रहा है, जहां रावण शिव धनुष उठाने की कोशिश करता है, लेकिन असफल हो जाता है। फिलहाल शूट हो रहा हिस्सा स्वयंवर सभा में रावण के आगमन और धनुष उठाने को लेकर पैदा होने वाले नाटकीय तनाव पर केंद्रित है।
सीक्वेंस में यश की एंट्री बेहद दमदार
इस सीक्वेंस में यश की एंट्री बेहद दमदार रखी गई है। जैसे ही रावण दरबार में प्रवेश करता है, माहौल पूरी तरह बदल जाता है। उस आभा को पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से दिखाने के लिए काफी मेहनत की जा रही है। सीता का पात्र निभाने वाली अभिनेत्री साई पल्लवी कुछ दिनों बाद इस शूटिंग शेड्यूल से जुड़ेंगी।
रद्दी वाले से सीखा फैशन पहुंचा शाह रुख तक
प्रतिभा हो, तो उसका प्रयोग करना चाहिए। ऐसा ही कुछ करण जौहर भी करते हैं। अपने फैशन के लिए जाने जाने वाले करण ने अभिनेता शाह रुख खान के लिए भी कपड़े डिजाइन किए हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने की थी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ फिल्म से।
तुम शाह रुख के कपड़े डिजाइन करो
एक किस्सा सुनाते हुए करण कहते हैं कि मैं उस फिल्म पर असिस्टेंट डायरेक्टर था। दूसरे दिन ही आदि (फिल्म के निर्देशक आदित्य चोपड़ा) जो मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं, उन्होंने कहा तुम शाह रुख के कपड़े डिजाइन करो। चांदनी फिल्म के दौरान जो कपड़े पेटी में रखे गए हैं, उसे खोलो उसमें से जो टीशर्ट और जींस का इस्तेमाल नहीं किया गया है, उसे लेकर कुछ बनाओ।
लाल स्ट्राइप वाला स्वेटर मिला, जो फटा था
मैंने पेटी खोली, उसमें सफेद और लाल स्ट्राइप वाला स्वेटर मिला, जो फटा हुआ था। एक कोट भी था, उस पर एक चिन्ह जैसा कुछ बना हुआ था। मैंने उस चिन्ह को काट कर स्वेटर की फटी हुई जगह पर लगा दिया। फिल्म में जब काजोल की पात्र कल्पना करती है कि उसके सामने शाह रुख का पात्र खड़ा है, तो जो स्वेटर उन्होंने पहनी है, वो वही है।







