जीनत अमान की बोल्ड इमेज से मिली नई पहचान
जीनत अमान की बोल्ड इमेज से मिली नई पहचान
मुंबई । 70 और 80 के दशक में जब हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस नंबर 1 बनने की होड़ में थीं, उसी दौर में जीनत अमान (Zeenat Aman) ने इंडस्ट्री में एंट्री ली और पूरी तस्वीर बदलकर रख दी।
उनकी बोल्डनेस, ग्लैमर और बेबाक अंदाज ने उस समय के बॉलीवुड को एक नई दिशा दी। लेकिन शानदार फिल्मी करियर के पीछे उनकी निजी जिंदगी उतनी ही दर्दनाक रही।
जब जीनत अमान ने फिल्मों में कदम रखा, तब हिंदी सिनेमा में बोल्ड किरदारों की लगभग कोई जगह नहीं थी। ग्लैमर भी सीमित था। लेकिन जीनत ने अपनी पर्सनैलिटी और स्टाइल से इंडस्ट्री में बोल्डनेस का नया अध्याय शुरू कर दिया।
पिता की मौत के बाद वो कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी पढ़ने गईं, जहां मॉडलिंग की ओर उनका झुकाव बढ़ा। मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीतने के बाद वह इंडिया लौटीं और 1971 की फिल्म ‘हलचल’ से एक्टिंग डेब्यू कर लिया।
उनका लुक, कॉन्फिडेंस और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें उस दौर की सबसे चर्चित हीरोइन बना दिया। फिल्ममेकर्स की लाइन उनके दरवाज़े पर लगने लगी थी।
Zeenat Aman का नाम संजय खान के साथ जुड़ने लगा और इसी बीच दोनों ने 1978 में शादी कर ली। हालांकि, यह शादी गुपचुप रही क्योंकि संजय खान पहले से शादीशुदा थे। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए।







