मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर

मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर

मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर

बीजापुर: जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। मौके से 303 रायफल, विस्फोटक सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिली है।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान सुबह माओवादी जवानों के सामने आ गए और मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से लगभग दो घंटे की गोलाबारी के बाद में सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव बरामद हुए।

अधिकारियों ने बताया कि मौके से हथियारों के साथ बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी मिली है, जिससे यह साफ होता है कि माओवादी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। बरामद सामानों में 303 रायफल के अलावा बम बनाने में उपयोगी सामग्री भी शामिल है।