पाकिस्तानी जेलों से 330 अफगान कैदियों को रिहा किया गया

पाकिस्तानी जेलों से 330 अफगान कैदियों को रिहा किया गया

पाकिस्तानी जेलों से 330 अफगान कैदियों को रिहा किया गया

काबुल ।  पाकिस्तान में कैद कुल 330 अफगानिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया गया है और उन्हें उनके वतन वापस भेज दिया गया है। शरणार्थी एवं प्रत्यावर्तन मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान ने पिछले एक सप्ताह के दौरान 330 कैदियों को रिहा किया। मंत्रालय ने बताया कि ये बंदी पिछले सप्ताह दक्षिणी कंधार प्रांत में स्पिन बोल्डक सीमा के जरिये अफगानिस्तान लौट आये।