रायपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 71 लाख की ठगी
रायपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 71 लाख की ठगी
रायपुर: राजधानी रायपुर में साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के बजरंग चौक कोटा निवासी 47 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी डाकेश्वर सिंह से ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर करीब 71 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की गई है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जून से सितंबर 2025 के बीच आरोपी श्रेया अग्रवाल, अराध्या अग्रवाल, हर्षवर्धन और नीरज अग्रवाल समेत अन्य ने फेसबुक और व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क कर ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से चार गुना मुनाफे का लालच दिया। शुरुआत में थोड़ी रकम पर प्रॉफिट दिखाकर भरोसा दिलाया गया, जिसके बाद अलग-अलग खातों में कुल 71.50 लाख रुपये जमा कराए गए।







