राजपुर में चोरों का आतंक:तीन अलग-अलग जगह की चोरी, दुकानों से 10 लाख का समान चुराया, घर में भी डाला डाका

राजपुर के बड़वानी रोड, उत्कृष्ट विहार, और बीआरसी ऑफिस के पास चोरों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बड़वानी रोड पर किराना दुकानदार सुनील सोलंकी की दुकान से चोरों ने 10 लाख रुपये की चोरी की साथ ही उनके घर में भी चोरी हुई। कबीर नगर में भूपेंद्र चौधरी के घर से डेढ़ लाख रुपये की नकदी और सामान चोरी हुआ। वहीं बीआरसी ऑफिस के पीछे भागीरथ हरिसिंह के घर से लगभग 1 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए गए। पुलिस ने घटनास्थलों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश जारी है।