महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी:राजस्थान के स्टेशन अधीक्षक को मिला लैटर- लिखा- आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दरअसल, राजस्थान के हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक को लैटर मिला है। इसमें देश के मध्यप्रदेश, राजस्थान के रेलवे स्टेशन, महाकाल मंदिर समेत धार्मिक स्थालों को बम से उड़ाने की बात लिखी है। धमकी देने वाले ने खुद को जैश-ए-मोहम्मद का जम्मू-कश्मीर एरिया कमांडर मोहम्मद सलीम अंसारी बताया है। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मीडिया के जरिए सूचना मिली है। हम सतर्कता बरत रहे हैं। राजस्थान पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई की जाएगी। हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को मिला लैटर राजस्थान के हनुमानगढ़ स्टेशन अधीक्षक नागेंद्र सिंह को मंगलवार शाम डिप्टी सुपरिटेंडेंट जगत नारायण के नाम से एक पीले रंग का लिफाफा मिला। उस पर डाक की मोहर थी। स्टेशन अधीक्षक ने लेटर खोला तो गोल मुहर में पोस्ट ऑफिस कोड 14440 और पंजाबी में कुछ लिखा है। लेटर पर हनुमानगढ़ पोस्ट ऑफिस की 30 सितम्बर की मुहर है। अंदर पुराने लाइनदार कागज पर धमकी लिखी है। स्टेशन प्रबंधक ने कहा- पत्र जीआरपी को सौंपा पत्र मिलने के बाद खुफिया एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं। राजस्थान के कई शहरों में सघन चेकिंग भी की जा रही है। हनुमानगढ़ के स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि पात्र हमारे यहां मिला था, जिसमें राजस्थान और मध्य प्रदेश को खून से रंगने की बात लिखी थी। साथ ही, राजस्थान के कई रेलवे स्टेशन और उज्जैन के महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र जीआरपी को सौंप दिया है। पत्र में जम्मू कश्मीर में जेहादियों की हत्या का बदला लेने के लिए स्टेशनों और उज्जैन महाकाल को बम से उड़ाने की धमकी लिखी है। लेटर में लिखा है- हे खुदा मुझे माफ कर, जम्मू-कश्मीर में मारे जा रहे हमारे जिहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे। हम ठीक 30 अक्टूबर को जयपुर, जोधपुर, अलवर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, बूंदी, उदयपुर, बीकानेर, जयपुर मंडल, मध्य प्रदेश के भी रेलवे स्टेशन, 2 नवम्बर को उज्जैन महाकाल मंदिर, जयपुर के कई धार्मिक स्थानों, रेलवे स्टेशन और सैन्य अड्डों को बम से उड़ा देंगे। राजस्थान और मध्य प्रदेश को खून से रंग देंगे। जैश-ए-मोहम्मद, खुदा हाफिज।