सीएम का कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत

छत्तीसगढ़ संवाददाता दंतेवाड़ा 4 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह अपने संक्षिप्त दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान शुक्रवार को कारली स्थित हेलीपैड पहुंचे। जहां भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद महेश कश्यप, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, रामबाबू गौतम, विजय तिवारी, उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और पुलिस अधीक्षक गौरव राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा की कार्यकर्ता मौजूद थे।