पीएम मोदी करेंगे सुंदरलाल पटवा मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण:सीएम की मौजूदगी में होगा नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन; कलेक्टर ने की प्रेसवार्ता

29 अक्टूबर को मंदसाैर के सुंदरलाल पटवा मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। कलेक्टर अदिति गर्ग ने रविवार काे सीएम दौरे को लेकर पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेज और पांच नर्सिंग कॉलेज का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। जिसमें से मंदसौर मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण और नर्सिंग कॉलेज मंदसौर का भूमि पूजन किया जाएगा। सीएम डॉ. मोहन यादव रहेंगे उपस्थित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंदसौर मेडिकल कॉलेज परिसर में मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण और नर्सिंग कॉलेज में भूमि पूजन के साथ ही मंदसौर के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। जिले के साथ-साथ प्रदेश के किसानों को किसान सम्मान निधि की द्वितीय किश्त का हितलाभ प्रदान कर करेंगे। इस दौरान वह जिला स्तरीय निशुल्क आयुर्वेद होमियोपैथी रोग निदान चिकित्सा शिविर और औषधि वितरण आयोजन में भाग लेंगे। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 525 नवनियुक्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे। वहीं फ्रंटलाइन वर्कर को भेंट प्रदान करेंगे। मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों की व्हाइट कोर्ट सेरेमनी होगी। प्रेसवार्ता के दौरान सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल सहित सभी पत्रकार मौजूद रहे।