पत्नी बाहर काम करती रही, अंदर पति ने लगाई फांसी:साड़ी की दुकान पर काम करता था युवक; पुलिस जांच शुरू

शहर की पुरानी छावनी में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मंगलवार सुबह 7 बजे जब पत्नी ने देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। शव को उतारकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी छावनी में रहने वाले माखन गिरी(34) बाजार में एक साड़ी की दुकान पर काम करते थे। सोमवार सुबह वह रोज की तरह दुकान पर गए। रात को वह दुकान से घर वापस लौटे। सभी लोग खाना खा कर सो गए। मंगलवार सुबह वह कमरे से काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए। पत्नी जल्दी उठकर काम में लग गई थीं, तब तक वह कमरे में ही सो रहे थे। सुबह 7 बजे उनकी पत्नी ने कमरे में जाकर देखा, तो वह फंदे पर लटके हुए मिले। साड़ी से उन्होंने फंदा बनाया था। पति को लटका देख पत्नी चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर शव को फंदे से उतरा गया और अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने माखन को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। माखन ने सुसाइड क्यों की, फिलहाल इसका कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम का जांच शुरू कर दी है।