मानसरोवर डेंटल काॅलेज भोपाल में प्रवेशम 2024:छात्रों ने ली डेंटल पेशे के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता की शपथ

मानसरोवर डेंटल काॅलेज, हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में प्रवेशम 2024 ओरिएंटेशन एंड एंटी रैगिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में डाॅ. मयंक शर्मा एवं डाॅ. मौलश्री ने छात्रों को काॅलेज की सुविधाओं, पाठ्यक्रम संरचना और अनुसंधान के बारे में जानकारी दी। डॉ. हिमांशु ने विद्यार्थियों को डेंटल पेशे के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश राज्य डेंटल काउंसिल के अध्यक्ष और इंडियन डेंटल काउंसिल के सदस्य डाॅ. चंद्रेश शुक्ला, मानसरोवर समूह की कुलाधिपति मंजुला तिवारी, चीफ एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर गौरव तिवारी, मानसरोवर मेडिकल काॅलेज की चीफ मेडिकल एडवाइसर डाॅ. कमलेश कोहली, मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर डाॅ. अरूण कुमार पाण्डेय, मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डाॅ. ए.एस. यादव और मानसरोवर डेंटल काॅलेज के डीन डाॅ. गुरूदत्त नायक ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि डाॅ. चंद्रेश शुक्ला ने छात्रों को डेंटल प्रोफेशन में नैतिकता, समर्पण और पेशेवर कौशल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मानसरोवर सेन्ट्रल इंडिया के बेस्ट डेंटल कॉलेज में से एक है। जहां आप संकल्प और साधना सहित अपने मन और चित्त को नियंत्रित रख एक बेहतर डाॅक्टर बन सकते हैं। सतत प्रयास से लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर रहें-डीन कुलाधिपति मंजुला तिवारी ने शैक्षणिक उत्कृष्टता और समर्पित प्रयासों के बारे में जानकारी दी। वहीं चीफ एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर गौरव तिवारी ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिलाया कि मानसरोवर डेंटल काॅलेज उन्हें एक ऐसा वातावरण प्रदान करेगा जिसमें वे न केवल शैक्षिक रूप से उत्कृष्ट होंगे बल्कि एक अच्छे इंसान भी बन सकेंगे। डीन डाॅ. गुरूदत्त नायक ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आपका हर एक प्रयास आपको नए पड़ाव तक पहुंचाता है। इसलिए सतत प्रयास करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर रहें। चीफ मेडिकल एडवाइसर डाॅ. कमलेश कोहली ने कहा कि जब हम किसी काॅलेज की छवि के बारे में बात करते हैं, तो इस छवि के निर्माण में छात्रों की प्रमुख भूमिका होती है। प्रो. चांसलर डाॅ. अरूण कुमार पाण्डेय और वाइस चांसलर डाॅ. ए.एस. यादव ने नवप्रवेशितों से काॅलेज में दी गई सुविधाओं का बेहतर उपयोग कर क्लासरूम लर्निंग सहित अपने व्यावहारिक ज्ञान को भी बढ़ाने की अपील की। अंत में वाइस प्रिंसिपल डाॅ. तृप्ति रहंगदाले ने सभी का आभार प्रकट किया। मंच संचालन डाॅ. ऋचा अग्रवाल द्वारा किया गया।