देवांग कोष्टी समाज इंदौर की अपील:हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के मेले में लगाया स्टॉल, समाजजन से मेले में आने का आग्रह

हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान द्वारा आयोजित मेले में देवांग कोष्टी समाज सक्रिय रूप से जुड़ चुका है। यह मेला 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक लालबाग इंदौर में रहेगा। मेले में विभिन्न समाजों के 150 से अधिक स्टॉल लगेंगे, जिनमें सब अपने-अपने समाज का कार्य व उद्देश्य बताएंगे। मेले का उद्घाटन 28 नवंबर को शाम 6 बजे से लालबाग परिसर में होगा। समाज के अध्यक्ष कल्याण देवांग एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी समाज बंधुओं को पांच दिवसीय मेले में प्रतिदिन सपरिवार आने का आग्रह किया है, क्योंकि अपने परिवार को मेले में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदुत्व, धर्म, संस्कृति, संस्कार से परिचित करवाना है। मेले में देवांग कोष्टी समाज का डोम नं. 1 में स्टॉल नं.48 है।