सीटू ने मनाया डॉ. आंबेडकर का 'महापरिनिर्वाण दिवस':ये दिन हमें देश के प्रति अधिकार और कर्तव्यों की याद दिलाता : गुप्ता

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) भेल ने शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर का 69वां 'महापरिनिर्वाण दिवस' मनाया। इस मौके पर यूनियन के महामंत्री दीपक गुप्ता ने भेल में स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि ये दिन हमें देश के प्रति अपने अधिकार और कर्तव्यों की याद दिलाता है। ऐसे महामानव के विचारों को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए और सदैव शिक्षित और संगठित रहना चाहिए। कारखाने में काम करने वाले अन्य श्रमिकों ने भी डॉ. आंबेडकर को याद किया। बता दें कि 6 दिसंबर 1956 को नई दिल्ली में डॉ. आंबेडकर का निधन हुआ था। उनके अनुयायी इस दिन को 'महापरिनिर्वाण दिवस' के रूप में मनाते हैं।