राज्य कर्मचारी संघ में नियुक्ति:गुना, सिवनी, पांढुर्ना, उज्जैन में जिला संयोजक, सह संयोजक नियुक्त

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने उन जिलों में संयोजकों की नियुक्ति शुरू कर दी है, जिनमें संयोजकों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसी कड़ी में गुरुवार को गुना, सिवनी, पांढुर्ना और उज्जैन के जिला संयोजक नियुक्त किए गए हैं। संघ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनिल भार्गव ने बताया कि जिन जिलों में पद खाली हो चुके हैं, उनमें राज्य स्तर से नियुक्ति की जा रही है। इनमें जिला संयोजक के साथ 3-3 जिला सह संयोजक भी नियुक्त किए जा रहे हैं। गुना में कृष्ण गोपाल मीना को जिला संयोजक, संतोष सिंह परिहार, भगवत प्रसाद ओझा और संतोष सक्सेना को जिला सह संयोजक, सिवनी में श्रवण कुमार डहरवाल को जिला संयोजक, कैलाश श्रीवास्तव, राजेंद्र बघेल और गौरी शंकर तिवारी को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है। ऐसे ही पांढुर्ना में प्रेमराज लांडे जिला संयोजक, दिनेश होलकर व रमेश बारंगे जिला सह संयोजक और उज्जैन में ओमप्रकाश यादव जिला संयोजक एवं मांगीलाल पाटीदार, डॉ. कैलाश बारोड़, डॉ. कजोड़मल मिमरोट जिला सह संयोजक बनाए गए हैं। डॉ. भार्गव ने बताया कि मध्य प्रदेश के 4 जिलों में 4 संयोजक और 11 सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। संगठन के कार्यों को विस्तार एवं आगामी निर्देशों का पालन करने का आग्रह करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी गई हैं।