कंटेनर की टक्कर से महिला मौत:घर का सामान लेकर पैदल जा रही थी, कांकड बाइपास पर हुआ हादसा

देवास में शनिवार शाम बाइपास पर एक कंटेनर ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसा शनिवार शाम 6 बजे सिविल लाइन थाने के अंतर्गत करनाखेड़ी कांकड बाइपास पर हुआ था। पुलिस के अनुसार, पवित्रा बाई पति जितेन्द्र उम्र 33 निवासी करनाखेड़ी बायपास से घर के राशन का सामान लेकर जा रही थी, तभी करनाखेड़ी कांकड बायपास पर एक कंटेनर चालक ने अपना वाहन लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मामले में पुलिस ने कंटेनर चालक को ग्रामीणों की सहायता से पकड़ लिया गया। सिविल लाईन पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।