कराहल-भैंसरावन रोड पर हादसा:दो बाईकों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में दो घायल, एक की हालत गंभीर

श्योपुर, बीते मंगलवार की रात दो बाईकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। भिड़त में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। एक को 108 एंबुलेंस के स्टॉफ ने गंभीर हालत में कराहल के अस्पताल में भर्ती कराया है। एक अज्ञात बाइक सवार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया है। मामला कराहल-भैसरावन रोड का है, जहां रात के समय बाइक से कराहल से भैसरावन गांव जा रहे 35 वर्षीय कल्ला बाल्मिकी पुत्र पप्पू, निवासी भैंसरावन की बाइक को सामने से आ रही अज्ञात बाइक टक्कर मार दी। हादसे में कल्ला बाल्मिकी को सिर, पेट और पैर में गंभीर चोटे आई जबकि, सोनू नाम का युवक मामूली रूप से चोटिल हो गया, घटना की सूचना मिलते ही कराहल 108 एंबुलेंस के पायलट राहुल पाल ने घटना स्थल पर पहुंचकर कल्ला बाल्मिकी को कराहल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जिसका उपचार जारी है।