इंदौर में निगमकर्मी और बजरंग दल के कार्यकर्ता भिड़े:बहस के बाद लाठी-डंडे चले; नगर निगम के वाहनों में तोड़फोड़

इंदौर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम कर्मचारियों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निगम के वाहनों में तोड़फोड़ भी की। मामला बुधवार सुबह करीब 10 बजे का है। जानकारी के मुताबिक, निगम का अमला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। यहां बनी गौशाला को तोड़कर निगमकर्मी गायों को गाड़ियों में भरकर ले जा रहे थे। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने गायों को ले जाने के तरीके पर आपत्ति जताई। निगमकर्मियों ने विरोध किया तो दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। खबर लगातार अपडेट की जा रही है...