समाजवादी युवजन की 43 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित:गंगा सिंह प्रदेश महासचिव, भूपेंद्र मशराम प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त, उच्च शिक्षित युवाओं को मौका

मध्यप्रदेश में कांग्रेस - भाजपा का सशक्त विकल्प बनने जा रही समाजवादी पार्टी इन दिनों प्रदेश में अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी हुई है। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजी.यदुवेंद्र यादव ने प्रेसवार्ता कर 43 सदस्यीय घोषित प्रदेश कार्यकारिणी की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी में जबलपुर महाकौशल क्षेत्र से आदिवासी आंदोलन एवं इतिहास पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे उमरिया निवासी गंगा सिंह बरकडे को प्रदेश महासचिव नामित किया गया। जनपद सदस्य युवा आदिवासी चेहरा भूपेंद्र मशराम को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही 19 प्रदेश सचिव,17 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के साथ ही ग्वालियर ,चंबल, सागर, जबलपुर, रीवा, शहडोल व भोपाल संभाग के युवाओं को कार्यकारिणी में विशेष रूप से जगह दी गई। इंजी.यदुवेंद्र के मुताबिक युवजन सभा विशेष तौर पर पीडीए वर्ग,उच्च शिक्षित इंजीनियर, एडवोकेट,पीएचडी स्कॉलर,युवाओं ,आदिवासी वर्ग को लेकर प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी के खिलाफ, युवाओं के साथ न्याय के लिए पूरे प्रदेश में आंदोलन करने की रणनीति बनाई है। इसके साथ ही अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग, एमपी पीएससी के छात्रों का आंदोलन, शिक्षक अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र की मांग सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को 1 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत सरकार को घेरते हुए कहा कि एक साल में मुख्यमंत्री की स्थिति में बेहद बदलाव आए लेकिन प्रदेश के बेरोजगार युवा नौजवानों एवं प्रदेश की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया।