यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे का पीथमपुर में विरोध:भाजपा-कांग्रेस के नेता एक साथ सड़क पर उतरे; कहा- यहां नहीं जलाने देंगे

भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का जहरीला कचरा पीथमपुर लाया गया है। इसके विरोध में बस स्टैंड पर सर्वदलीय धरना दिया जा रहा है, जिसमें भाजपा-कांग्रेस के नेता, पीथमपुर बचाओ समिति और पीथमपुर रक्षा समिति ऑल ट्रेड यूनियन, स्कूला बच्चों सहित कई संगठनों का समर्थन मिला है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पटेल, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, 10 पार्षद, एडवोकेट राजेश चौधरी, मुस्लिम नेता अकरम कुरैशी भी धरना स्थल पर मौजूद हैं। 337 मीट्रिक टन रासायनिक कचरे से भरे 12 कंटेनर बुधवार रात 9 बजे भोपाल से पीथमपुर के लिए रवाना किए गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी कंटेनर सुबह 4.20 बजे पीथमपुर के आशापुरा स्थित रामकी फैक्ट्री पहुंचे। यहां कचरे का निष्पादन किया जाएगा। इसका विरोध तभी से शुरू हो गया था, जब इसके निष्पादन का काम रामकी एनवायरो को सौंपा गया था। खबर लगातार अपडेट की जा रही है... ----------------- ये खबर भी पढ़ें... यूनियन कार्बाइड का 337-टन जहरीला कचरा 40 साल बाद हटा:भोपाल से 250km दूर पीथमपुर ले गए भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का 337 मीट्रिक टन जहरीला कचरा आखिरकार 40 साल बाद हट गया। भोपाल से बुधवार रात 9 बजे कचरे से भरे 12 कंटेनर हाई सिक्योरिटी के बीच पीथमपुर के लिए रवाना किए गए। कंटेनर आष्टा टोल पर पहुंचे तो 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...