नर्मदापुरम के कमिश्नर कॉलोनी में स्ट्रीट डॉग का आतंक:पिता-पुत्र 4 को किया जख्मी, किसी को दिखते ही काट रहा डॉग

नर्मदापुरम शहर के कमिश्नर कॉलोनी में दो दिन से आवारा डॉग (स्ट्रीट डॉग) ने 3 साल के मासूम बच्चे समेत 4 लोगों को जख्मी किया। डॉग का आतंक इतना है कि लोगों को वो देखते ही उन्हें काटने दौड़ रहा है। सोमवार सुबह डॉग ने तीन लोगों पर हमला कर काट लिया। इसी डॉग ने एक दिन पहले तीन साल के मासूम बच्चे को काटा था। दो दिन में डॉग के हमसे से पिता-पुत्र, एक महिला और एक युवक जख्मी हो गया। सोमवार सुबह 10.30 बजे सभी इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे। मासूम बच्चे को डॉग ने नोंचा, उसके पिता को पैर में काटा। सभी घायल कमिश्नर कॉलोनी में रहने वाले सरकारी कर्मचारियों के रिश्तेदार है। जानकारी के मुताबिक सैनिक कल्याण विभाग में पदस्थ सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया सोमवार सुबह उनकी पत्नी समता श्रीवास्तव घर के सामने खड़ी थी। दरवाजा खुलकर जैसे ही वो बाहर आई, एक आवारा डॉग ने हमला कर दिया। जिससे उनके पैर में डॉग के दांतों के निशान बने। पंकज मेहरा ने बताया कि वो सुबह दूध लेने जा रहा था, कॉलोनी में एक डॉग ने मुझे काट लिया। इसी डॉग ने कल मेरे बेटे व्यान को काटा। गौरव दुबे ने बताया है घर के सामने डॉग के पिल्लों को खिला रहा था, तभी पीछे से डॉग आया और झूम गया। बचने के दौरान उसने काट लिया। सभी घायल जख्मी हालत में आज जिला अस्पताल उपचार कराने पहुंचे। सभी को रेबीज का इंजेक्शन लगाया है और उपचार हुआ।