सीहोर जिला अस्पताल के नए भवन में ओपीडी शुरू:ढाई महीने पहले हुआ था उद्घाटन, ₹31 करोड़ 8 लाख में बनाया गया

सीहोर के शासकीय जिला अस्पताल में सोमवार को उद्घाटन के ढाई महीनों बाद के नवीन भवन में ओपीडी शुरू हुआ। 15 अक्टूबर को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर की मौजूदगी में नवीन भवन का लोकार्पण हुआ था, लेकिन तब से नवीन भवन में इलाज शुरू न होने से मरीज परेशान हो रहे थे। अब ओपीडी शुरू होने से जिला चिकित्सालय आए मरीजों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही जिला अस्पताल पर भी दबाव कम होगा। 150 बिस्तर का नवीन भवन ₹31 करोड़ 8 लाख में बनाया गया जिला अस्पताल का यह अपग्रेटेड नवीन भवन 150 बिस्तर का बनाया गया है। इससे में 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर यूनिट भी है, जिसमें आईसीयू, एचडीयू, डायलिसिस, लेबर रूम, आइसोलेशन वार्ड के साथ ओपीडी रजिस्ट्रेशन, एनसीडी क्लीनिक, सोनोग्राफी, मेटरनिटी ओटी, आईओटी, बच्चा वार्ड, डेंगू वार्ड भी बनाए गए हैं। इसे बनाने में करीब ₹31 करोड़ 8 लाख की लागत आई है।