न्यू अरकंडी में जल्द शुरू होगा प्रोजेक्ट:मैहर में नए जिला अस्पताल को डिप्टी सीएम की हरी झंडी

मैहर में नए साल पर पहली बार मां शारदा के दर्शन करने आए डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने गुरुवार को नए जिला अस्पताल को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए उन्होंने न्यू अरकंडी में स्थल का जायजा भी लिया है। जल्द शुरू होगा निर्माण डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने गोलामठ के पीछे न्यू अरकंडी में जमीन का मुआयना करने के बाद जिला अस्पताल के प्रोजेक्ट के लिए शीघ्र ही डेढ़ सौ करोड़ का बजट एलॉटमेंट का भरोसा दिलाया। उन्होंने जल्द ही निर्माण शुरू होने की बात कही। डिप्टी सीएम शुक्ला ने विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी की तारीफ करते हुए कहा- मैंने तो सिविल अस्पताल के विकास के लिए 40 करोड़ की मंजूरी दे दी थी। लेकिन, विधायक श्रीकांत ने अगले 30 साल के विजन के तहत वर्तमान सिविल अस्पताल को कंजस्टेड बताया। इस वजह से अब नए स्थल को मंजूरी दी गई है। पहले कचरा डंप यार्ड शिफ्ट होगा न्यू अरकंडी में जहां नया जिला अस्पताल बनना है। वहां अभी कचरा डंप यार्ड है। डिप्टी सीएम ने तत्काल इस यार्ड को मैहर और अमरपाटन के बीच शिफ्ट करने के निर्देश कचरा प्रबंधन एजेंसी को दिए हैं। यार्ड शिफ्ट होते ही अस्पताल भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा।