छिंदवाड़ा में 10 डिग्री पहुंचा पारा:अधिकतम तापमान 25 डिग्री; पड़ रही कड़ाके की ठंड, दो दिन बाद बारिश के आसार

छिंदवाड़ा में शनिवार को सुबह का तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया, इससे एक दिन पहले यह 13 डिग्री था। जबकि शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास था। एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर संत कुमार शर्मा ने बताया कि आसमान से बदल छटने के बाद से लगातार ठंड बढ़ रही है। एक बार फिर से शीतलहर के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरी हवाओं ने छिंदवाड़ा में शीतलहर बढ़ा दी है। डॉ शर्मा के मुताबिक आने वाले 72 घंटे में ठंड का असर और बढ़ेगा। शनिवार सुबह जिले में हल्का कोहरा देखने को मिला। विजिबिलिटी भी कम रही, जिससे आवाजाही में लोगों को परेशानी हुई। दो दिन बादल छाने और बारिश के आसार मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक जिले में पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से 19 और 20 जनवरी को जिले में घने बादलों के साथ ही कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान रात के तापमान में एक बार फिर से उछाल आएगा।