श्योपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज:स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी, 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

श्योपुर में कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सर्द हवाओं की वजह से लोगों को गर्म कपड़े भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने शुक्रवार से जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित की है। बेमौसम बारिश और सर्द हवाओं ने स्थिति को और बिगाड़ा पिछले तीन दिन पहले हुई बेमौसम बारिश के बाद से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने परेशानी और बढ़ा दी है। डॉक्टरों ने लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और स्वास्थ्य में किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की हिदायत दी है। लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं कार्यालयों में रूम हीटर का सहारा लिया जा रहा है। मौसम विभाग ने सर्दी और ठंड के बढ़ने की संभावना जताई है पिछले एक सप्ताह के तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जो सप्ताह का सबसे कम तापमान था। अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है।