प्रिज्म स्कूल का वार्षिकोत्सव, भूपेश बघेल हुए शामिल

छत्तीसगढ़ संवाददाता उतई, 19 जनवरी। प्रिज्म संस्थान महकाखुर्द उतई में वार्षिक उत्सव का सफल आयोजन किया गया। इस वार्षिक उत्सव शिखर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भिलाई नगर निगम महापौर निर्मल कोसरे तथा अन्य गणमान्य जन के साथ 1500 की संख्या में अभिभावक गण उपस्थित थे। इस रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत बस्तर ऑर्ट और प्लांट पॉट के साथ किया गया। संस्था की डायरेक्टर ख्याति साहू ने संबोधित किया। संस्था प्रमुख रूपेश कुमार गुप्ता ने कहा कि, शिक्षा के साथ-साथ सबसे बड़ा सुख, देने में है यदि आप किसी को संस्कार शिक्षा और खुशी देते हैं, तो यह दुगनी होकर आपको वापस मिलता है। श्री बघेल ने कहा ,कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है ,कि हमारे ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी प्रिज्म स्कूल तथा कॉलेज से शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन में उन्नति कर रहे हैं, साथ ही प्रिज्म संस्थान की तारीफ करते हुए, उन्होंने बताया कि जिस प्रकार प्रिज्म में पडऩे वाली किरणें रिफ्लेक्ट होकर दूसरों को प्रकाशित करती हैं, ठीक उसी प्रकार यह संस्था कार्य कर रहा है। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए भूपेश बघेल जी के हाथों कक्षा नवमी से 12वीं के श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। सम्मान की इस कड़ी में ओलंपियाड एग्जाम के अचीवर्स को बघेल जी के कर कमल द्वारा सम्मानित किया गया। नैक द्वारा संस्था को प्राप्त बी प्लस ग्रेड के लिए प्रयत्नशील सभी बीएड फैकेल्टी को श्री बघेल के द्वारा सम्मानित किया गया । इसके उपरांत पीजीडीएम के दीक्षांत समारोह में बैच 2022 से 24 के पासआउट विद्यार्थियों को डिग्री के द्वारा सम्मानित किया गया। इसके पश्चात प्रिज्म स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दिखाते हुए, मनमोहक नृत्य का आयोजन किया गया जैसे राजस्थानी मराठी पंजाबी मलयाली और छत्तीसगढ़ी। कार्यक्रम का समापन प्रिज्म पब्लिक स्कूल उतई की प्राचार्य स्वर्णालता पाल के वोट ऑफ थैंक्स और स्वल्पाहार के द्वारा किया गया।