हरदा में 2 दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर:23 जनवरी को आदर्श कॉलेज में लगेगा; महिला आवेदकों के लिए निशुल्क कैम्प

हरदा में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत 2 दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर लगाए गए हैं। बुधवार को ये जिला परिवहन कार्यालय में रखा गया है। 23 जनवरी को आदर्श कॉलेज में ये शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। आरटीओ राकेश अहाके ने बताया कि शिविर में महिला आवेदकों को मध्य प्रदेश सरकार की योजना के तहत निशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाकर दिए जाएंगे, जबकि पुरुष आवेदकों को निर्धारित सरकारी शुल्क जमा करना होगा। 18 वर्ष से ज्यादा आयु के सभी नागरिक इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। ये दस्तावेज अनिवार्य हैं-
लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदकों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड या पासपोर्ट में से कोई एक पहचान पत्र और रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाना है। सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध होगा लाइसेंस
प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही ये भी सुनिश्चित किया है कि सभी आवेदकों को सुविधाजनक तरीके से लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदकों को ये ध्यान रखना होगा कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज सही और अद्यतन स्थिति में लेकर आएं।