पीएमश्री विद्यालय -1 में परीक्षा पे चर्चा:प्रश्नोत्तरी में दिविका, श्रवण और नंदिता ने मारी बाजी, उपायुक्त ने किया सम्मानित

भोपाल में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में पराक्रम दिवस के अवसर पर परीक्षा पे चर्चा 2025 कार्यक्रम के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के 10 प्रमुख विद्यालयों के 110 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में दिविका जोशी (केवी-3), श्रवण शुक्ला (जेएनवी) और नंदिता मालवीय (कार्मेल कॉन्वेंट) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों को एक प्रेरणादायक फिल्म दिखाई गई। इसके बाद परीक्षा पर चर्चा के 7 एपिसोड के वीडियो प्रदर्शित किए गए, जिन पर आधारित संस्कृति और इतिहास से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, 2, 3, बैरागढ़, बंगरसिया के साथ-साथ जवाहर नवोदय विद्यालय रातीबड़, डीपीएस कोलार रोड, कमला नेहरू विद्यालय, जवाहर लाल नेहरू विद्यालय और सेंट जेवियर विद्यालय के छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में दिविका जोशी (केवी-3), श्रवण शुक्ला (जेएनवी) और नंदिता मालवीय (कार्मेल कॉन्वेंट) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वेदांशी दुबे (सेंट जेवियर्स), रोहित राय (केवी-3) और जॉली ग्रेस मिन्ज (केवी बैरागढ़) द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान भावनेश गोकलानी (जेएनएस), आयन वर्मा (केएनएस), ऋषभ कुमार (केवी-1) और आयन सिंह (डीपीएस) ने प्राप्त किया। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय भोपाल क्षेत्रीय संभाग के उपायुक्त डॉ. आर सेंदिल कुमार ने विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र, पुरस्कार और शील्ड प्रदान की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त निर्मला बुडानिया और प्राचार्य गौरव कुमार द्विवेदी भी उपस्थित रहे। उपायुक्त महोदय ने छात्रों को परीक्षा से न घबराने और अपनी क्षमता के अनुसार बेहतर प्रदर्शन करने का मार्गदर्शन दिया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया