जमीन विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला:छतरपुर में तीन लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा; जिला अस्पताल में इलाज जारी

छतरपुर में पुराने जमीन विवाद को लेकर एक पिता-पुत्र पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। गुरुवार देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र की ललौनी में हुई इस घटना में मजदूर जगदीश (37) और उनके पिता रजुआ अहिरवार गंभीर घायल हो गए। घटना उस समय हुई, जब गांव में रामधुन चल रही थी। पिता-पुत्र अपने घर के बाहर खड़े थे, इसी दौरान गांव के ही कल्लू, उसका बेटा राहुल और एक अन्य व्यक्ति (छोटे) ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। घायल जगदीश ने बताया कि वह मजदूरी से लौटा ही था कि आरोपियों ने उन्हें और उनके पिता को बुरी तरह पीट दिया। घटना की सूचना 100 नंबर पर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया- मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी, पुलिस पुराने जमीन विवाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।