धार में गणतंत्र दिवस के लिए परेड रिहर्सल:किला मैदान में कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय करेंगे ध्वजारोहण

धार में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले 75वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिला स्तरीय समारोह किला मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। पिछले एक सप्ताह से पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी कैडेट्स परेड की रिहर्सल में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद विभिन्न प्लाटून के कमांडर अपनी टुकड़ियों के साथ सलामी मार्च करेंगे। समारोह में विशेष आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम और शासकीय विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित झांकियां होंगी। प्रशासन ने सभी विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। स्कूली बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें पीएम पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत मध्याह्न भोजन में पूरी, सब्जी और खीर का विशेष भोजन परोसा जाएगा।