शादी समारोह में गई महिला के घर चोरी:नाबालिग ने शटर तोड़कर सोने और चांदी के जेवरात चुराए; सीसीटीवी में घटना कैद

टीकमगढ़ के पठला मोहल्ले में दुकान और मकान में शनिवार रात चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी दुकान की शटर तोड़कर अंदर घुसा और सोने चांदी के जेवराज सहित नगदी लेकर फरार हो गया। आरोपी मकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पठला मोहल्ला निवासी शकीला बानो ने बताया कि शनिवार रात घर के सब लोग शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 1 बजे घर लौटे और सब लोग सो गए। इसके बाद अज्ञात आरोपी शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसा। आरोपी ने अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और डेढ़ लाख रुपए नगदी चुरा ली। महिला ने सोने, चांदी के जेवरात और नकदी मिलाकर करीब 7 लाख की चोरी बताई है। आज सुबह उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इस दौरान एक नाबालिग आरोपी को मकान से निकलते हुए देखा जा रहा है। कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर चोरी की शिकायत दर्ज कर ली गई है। CCTV वीडियो के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।