बड़वानी में 76वें गणतंत्र दिवस पर अनूठी पहल:भाजपा जिलाध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष से तिरंगा फहराया, सांसद-विधायक भी मौजूद थे

बड़वानी में 76वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर एक नई परंपरा की शुरुआत की गई। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय यादव ने एक अनूठी पहल करते हुए वार्ड 3 के बूथ नंबर 170 के अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता कैलाश कुमावत से तिरंगा फहराया। समारोह की शुरुआत भारत माता के चित्र के पूजन और दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम के बाद सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान सहित कई लोग मौजूद थे। जिला कार्यालय को इस अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया। तिरंगे कपड़े से सजावट की गई और आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ तिरंगे की रंगोली भी बनाई गई।