निवाड़ी में प्रभारी मंत्री कुशवाहा ने फहराया तिरंगा:परेड की ली सलामी, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुती

निवाड़ी में 75वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन प्ले ग्राउंड में किया गया। मध्य प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने मुख्य अतिथि के रूप में सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया और विधायक अनिल जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने खुली जीप में सवार होकर शानदार परेड का निरीक्षण किया। परेड में जिला पुलिस बल, होमगार्ड प्लाटून, एनसीसी, स्कॉलर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, शौर्यदल और दिव्य संस्कार शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मध्य प्रदेश पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों और विभिन्न स्कूलों की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और कानून व्यवस्था में योगदान देने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया। समारोह में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले सुबह साढ़े आठ बजे कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कलेक्टर कार्यालय पर ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। देशभक्ति के गीतों में रंगा निवाड़ी निवाड़ी में गणतंत्र दिवस पर सुबह से ही शहर और गांवों में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह तिरंगे झंडे लहराए गए और देशभक्ति के गीतों से गलियां गूंज उठीं। जिले भर में शासकीय और अशासकीय संस्थानों, स्कूलों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर निवाड़ी के भाजपा कार्यालय पर महामंत्री मुकेश दांगी और मंगेश रामपुरिया ने तिरंगा फहराया और उपस्थित कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प दिलाया। वहीं, पृथ्वीपुर तहसील स्थित कांग्रेस कार्यालय में पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने झंडावंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। स्कूलों में भी दिखा उत्साह गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया। बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर स्कूल जाते नजर आए। विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। देशभक्ति के रंग में रंगा निवाड़ी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले भर में सुबह से ही देशभक्ति का माहौल बना रहा। मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगे झंडे लगाए गए, और गलियों में देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी, जिससे वातावरण में देशप्रेम की भावना जागृत हुई। लोगों ने पूरे हर्ष और सम्मान के साथ अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य कार्यक्रम की देखिए तस्वीरें