आनंद विहार विद्यालय में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन:वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने फहराया तिरंगा, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

भोपाल के आनंद विहार विद्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाइस एडमिरल बिमल वर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने परेड, बैंड प्रदर्शन और एनसीसी की टुकड़ी का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण दिए और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। छोटे बच्चों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में वाइस एडमिरल वर्मा ने कहा कि भारतीय गणतंत्र एक सुव्यवस्थित प्रणाली है, लेकिन आज लोग केवल अधिकारों की बात करते हैं, कर्तव्यों को भूल जाते हैं। उन्होंने कर्तव्य पालन पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वनिता समाज की अध्यक्ष अर्चना बागची, विद्यालय चेयरपर्सन मधु सरन, सचिव जीवन राव और कोषाध्यक्ष कृष्णा विजयवर्गीय सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। फोटो गैलरी में आयोजन की झलकियां