कुंभ हादसे के बाद यूपी बॉर्डर पर रोके श्रद्धालु:रीवा के चाकघाट में वाहनों की कतार, सीएम ने संयम बनाए रखने की अपील

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस हादसे के बाद मध्यप्रदेश से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु यूपी-एमपी बॉर्डर पर रीवा जिले के चाकघाट के पास रुके हुए हैं। सीएम मोहन यादव की अपील मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण रीवा के चाकघाट में हजारों श्रद्धालुओं के वाहन रुके हुए हैं। प्रशासन ने वहां खाने-पीने, ठहरने और स्वास्थ्य सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सरकार ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है।