टूटा बिजली का पोल बना मौत का कारण:कटनी में 23 साल के साइकिल सवार युवक की टकराकर मौत, रात को खेत से घर लौट रहा था

कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र के छहरी गांव निवासी अनिल भूमिया की सड़क किनारे पड़े टूटे बिजली के पोल से उसकी साइकिल टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है। वह अपने खेत से साइकिल पर घर लौट रहा था। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी प्रभारी रणदमन सिंह के अनुसार, शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।