आईपीएस सर्विस मीट आज से, सीएम करेंगे शुभारंभ:मॉडर्न टेक्नोलॉजी से क्राइम कंट्रोल करने पर आईपीएस राहुल, अमित देंगे प्रजेंटेशन

दो दिनी आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे। इस सर्विस मीट के दौरान एक्सपर्ट्स के प्रजेंटेशन के साथ मॉडर्न टेक्नलॉजी से क्राइम कंट्रोल करने पर दो पुलिस अधीक्षकों और एक सब इंस्पेक्ट के प्रजेंटेशन होंगे। इसके बाद आज और कल दिन भर व देर रात तक स्पोर्ट्स और कल्चरल प्रोग्राम के जरिए पुलिस अधिकारी कानूनी दाव पेंच से दूर रहकर परिवार के साथ एंजॉय करेंगे। पहले दिन एमपी पुलिस के मॉडल इन्वेस्टिगेशन और मॉडल पुलिस वर्किंग का प्रजेंटेशन होगा। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में रतलाम एसपी अमित कुमार और रेल एसपी राहुल लोढा प्रजेंटेशन देंगे। इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी के जरिए क्राइम कंट्रोल कैसे किया जाए, इसको लेकर पुलिस अफसरों को ट्रेनिंग देने का प्रोग्राम है। इस सर्विस मीट में डीजीपी कैलाश मकवाना समेत सभी आईपीएस अफसर परिवार जनों के साथ शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में होगा जबकि बाकी कार्यक्रम पुलिस आफिसर्स मेस में किए जाएंगे। मीट में हिस्सा लेने के लिए प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अफसरों को भी बुलाया गया है। पहले दिन के प्रोग्राम कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में प्रोफेशनल सेशन फन एक्टिविटीज पुलिस आफिसर्स मेस जोन वार कल्चरल प्रोग्राम पुलिस आफिसर्स मेस में दूसरे दिन गेम्स एंड एक्सकर्शन इंडिविजुअल कल्चरल एंड डीजे नाइट