गाजा में एक वर्ष से अधिक समय तक बंधक रहने के बाद थाईलैंड के नागरिक बैंकॉक लौटे

बैंकॉक, 9 फरवरी। गाजा में एक वर्ष से अधिक समय तक बंधक बनाए रखे जाने के बाद रिहा किए गए थाईलैंड के पांच श्रमिक रविवार को बैंकॉक पहुंचे।
थाईलैंड के पांच श्रमिकों सारुसाक रुम्नाओ, वचरा श्रीआउन, साथियान सुवानाखम, पोंगसाक थाएना और बन्नावत सैथाओ को 30 जनवरी को रिहा किया गया था।
इजराइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से रिहा किए गए थाईलैंड के लोगों का यह दूसरा समूह था। इससे पहले नवंबर 2023 में हुए पहले संघर्ष विराम समझौते के तहत थाईलैंड के 23 नागरिकों को रिहा किया गया था। यह समझौता कतर और ईरान की सहायता से थाईलैंड और हमास के बीच हुआ था।
सभी पांच लोगों की पहले तेल अवीव में एक अस्पताल में जांच की गई। तेल अवीव में थाईलैंड के दूतावास के अनुसार इस यात्रा की व्यवस्था इजराइल सरकार ने की थी।
हमास के चरमपंथियों ने सात अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजराइल पर हमले के दौरान 31 थाई नागरिकों का अपहरण कर लिया। थाईलैंड के ये कृषि श्रमिक दक्षिणी इजराइल के किबुत्ज़िम और बाहरी कस्बों में रहते थे और हमास के आतंकवादियों ने सबसे पहले उन जगहों पर हमला किया था।(एपी)